देश की खबरें | पलामू में मानव तस्करों के चंगुल से आठ लड़कियां मुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस दल ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर छापेमारी करके तस्करी करके तमिलनाडु ले जायी जा रही दो अल्पवयस्क लड़कियों समेत आठ लड़कियों को मुक्त करा लिया और इस तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मेदिनीनगर, 13 फरवरी पुलिस दल ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर छापेमारी करके तस्करी करके तमिलनाडु ले जायी जा रही दो अल्पवयस्क लड़कियों समेत आठ लड़कियों को मुक्त करा लिया और इस तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि मुक्त करायी गई आठ लडकियों में दो अल्पवयस्क हैं। उन्होंने बताया कि सभी लड़कियां हैदरनगर थाना क्षेत्र की हैं।

पुलिस ने बरामद लडकियों को स्थानीय श्रम विभाग के हवाले कर दिया है तथा इस मामले में गिरफ्तार महिला तस्कर को पुलिस हिरासत में रख कर पूछताछ की जा रही है।

जिला श्रम पदाधिकारी अनिल रंजन ने बताया कि मुक्त हुई लडकियों को ‘उज्ज्वला गृह’ में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला भी हैदरनगर की है जो मानव तस्करी में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि वह अशिक्षित, गरीब लड़कियों एवं उनके अभिभावकों को नौकरी का लालच देकर दिग्भ्रमित करके बाहर भेजने लिप्त थी।

उन्होंने बताया कि मामले में श्रम कानून के तहत कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुक्त हुई किसी भी लड़की का मजदूर श्रेणी में निबंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के परिवार को पुनर्वासित किये जाने पर श्रम विभाग काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\