देश की खबरें | जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बादल फटने से आठ लोगों की मौत, 17 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बादल फटने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 28 जुलाई दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बादल फटने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से किश्तवाड़ के दचिन और बौजवा इलाके ; दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा; उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा और लद्दाख में करगिल प्रभावित हुए और कई मकान, कई पुलों और एक लघु पनबिजली संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ के सबसे ज्यादा प्रभावित दचिन इलाके से दो महिलाओं सहित सात शव बरामद किए गए, जहां पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के संयुक्त अभियान में 17 लोगों को बचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राजौरी जिले के सकतोई नाले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य को बचा लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना से उत्पन्न स्थिति पर करीब नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से बात की और स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

इस बीच उपराज्यपाल सिन्हा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से बात की और श्री अमरनाथजी तीर्थस्थल के ऊंचे स्थानों पर बादल फटने की घटना पर चर्चा की।’’

उपराज्यपाल सिन्हा ने किश्तवाड़ में बादल फटने से मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एसडीआरएफ के तहत 50,000 रुपये और 12,700 रुपये की सहायता मिलेगी।

किश्तवाड़ के जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ बादल फटने की घटना से प्रभावित गांव में से सात लोगों के शव अभी तक बचावकर्मियों को मिल चुके हैं और 17 और लापता हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड