जरुरी जानकारी | आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 4.4 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते सितंबर में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ गया।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते सितंबर में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ गया।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। ये आठ क्षेत्र कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली हैं।

इस साल अगस्त में इन प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि दर 11.5 प्रतिशत थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन आठ प्रमुख उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2021 में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट का उत्पादन क्रमशः 27.5 प्रतिशत, छह प्रतिशत और 10.8 प्रतिशत बढ़ा।

हालांकि, सितंबर में कच्चे तेल के उत्पादन में सालाना आधार पर 1.7 फीसदी की गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान इन बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 16.6 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.5 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\