जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में आठ उम्मीदवार, साक्षात्कार 23 जुलाई को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में आठ उम्मीदवार शामिल हैं। कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली खोज समिति 23 जुलाई को इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद की दौड़ में आठ उम्मीदवार शामिल हैं। कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली खोज समिति 23 जुलाई को इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय बैंक के सबसे वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने 31 मार्च को अपने विस्तारित कार्यकाल से तीन महीने पहले स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था। वह करीब 39 साल से आरबीआई से जुड़े थे।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

सूत्रों ने बताया कि वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) ने इस पद के लिए आठ उम्मीदवारों का नाम छांटा है। इन लोगों का साक्षात्कार 23 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगा।

सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार के बाद चुने गए उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

एफएसआरएएससी में कैबिनेट सचिव के अलावा रिजर्व बैंक गवर्नर, वित्तीय सेवा सचिव और दो स्वतंत्र सदस्य शामिल हैं।

रिजर्व बैंक कानून के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते है। इनमें से दो केंद्रीय बैंक के अंदर से, एक वाणिज्यिक बैंकर और एक कोई अर्थशास्त्री होता है तो मौद्रिक नीति विभाग की अगुवाई करता है।

अभी रिजर्व बैंक के तीन डिप्टी गवर्नर-बी पी कानूनगो, एम के जैन और माइकल देवव्रत पात्रा हैं। इससे पहले इसी साल सरकार ने कानूनगो का कार्यकाल तीन अप्रैल, 2020 को एक साल के लिए बढ़ाया था।

डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए होती है। उसकी पुनर्नियुक्ति भी की जा सकती है। डिप्टी गवर्नर को 2.25 लाख रुपये का निश्चित मासिक वेतन और भत्ता मिलता है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू