देश की खबरें | सार्वजनिक शौचालय में चल रहा था अण्डे-मटन का कारोबार, सुलभ इंटरनेशनल पर 20,000 का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम के अफसर बुधवार को हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने यहां एक सुलभ शौचालय को अण्डे और मटन के कारोबार के लिए इस्तेमाल होते देखा।

इंदौर, 27 जनवरी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम के अफसर बुधवार को हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने यहां एक सुलभ शौचालय को अण्डे और मटन के कारोबार के लिए इस्तेमाल होते देखा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शौचालय के व्यवस्थापक से मौके पर ही 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि इस सार्वजनिक सुविधा केंद्र का रख-रखाव करने वाली गैर सरकारी संस्था सुलभ इंटरनेशनल से 20,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।

निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि लोहा मंडी क्षेत्र में सुलभ शौचालय के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इसमें अंडे और मटन का व्यवसाय चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी पर सुलभ शौचालय के केयरटेकर (व्यवस्थापक) को फटकार लगाई गई और वहां अण्डे-मटन के अवैध कारोबार पर उससे 1,000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

राजनगांवकर ने बताया, "शौचालय में अण्डे-मटन के अवैध कारोबार पर सुलभ इंटरनेशनल से 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस गैर सरकारी संस्था को नोटिस जारी कर उससे जवाब तलब भी किया जाएगा।" गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इंदौर देश भर में अव्वल रहा है।

वर्ष 2021 के आगामी सर्वेक्षण में जीत के इस सिलसिले को कायम रखने की कवायद में जुटे नगर निगम ने "इंदौर लगाएगा स्वच्छता का पंच" का नारा दिया है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी