देश की खबरें | कोरोना वायरस से होने वाली मृत्युदर 1.3 प्रतिशत से शून्य तक लाने के किए जा रहे हैं प्रयास : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का संकल्प मुत्यदर को शून्य पर लाने और ठीक होने की दर बढ़ाने पर है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 20 अगस्त राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का संकल्प मुत्यदर को शून्य पर लाने और ठीक होने की दर बढ़ाने पर है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्युदर में निरंतर कमी आ रही है। वर्तमान में मृत्युदर 1.3 फीसद रह गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 1968 नए मामले पाए गए: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि इस महामारी की वजह से प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मौत ना हो। इसी संकल्प के साथ विभाग काम कर रहा है।

डा. शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि रोकना और लोगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आमजन के साथ राज्य के ‘वल्नेरबल ग्रुप्स’ (बीमार व्यक्ति, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं) को कोरोना वायरस से बचाने के लिए उनकी विशेष स्क्रीनिंग करके रैफरल व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: पंजाब के कंटेनमेंट जोन्स के 27.7 प्रतिशत लोगों में COVID-19 ऐंटीबॉडी पॉजिटिव पाई गई.

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में निशुल्क दवा योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके इसके लिए सचल वैनों के जरिए आमजन तक दवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

डा. शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में भी सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम सुचारू रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now