जरुरी जानकारी | दीर्घकालिक टिकाऊ विकास के लिए प्रभावी कॉरपोरेट प्रशासन जरूरीः राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि देश के दीर्घकालिक टिकाऊ विकास और समावेशी विकास के लिए प्रभावी कॉरपोरेट प्रशासन भी जरूरी है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि देश के दीर्घकालिक टिकाऊ विकास और समावेशी विकास के लिए प्रभावी कॉरपोरेट प्रशासन भी जरूरी है।

राष्ट्रपति ने भारतीय कॉरपोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस) के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे कॉरपोरेट जगत के नियामक के रूप में कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप हमेशा याद रखें कि आपके कार्यों का देश के औद्योगिक और शासन पारिस्थितिकी तंत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। कॉरपोरेट प्रशासन के ढांचे से होकर अपना रास्ता बनाते समय आपको अपनी सत्यनिष्ठा बरकरार रखनी चाहिए।’’

मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य होगा कि कंपनियों का प्रबंधन शेयरधारकों और अन्य हितधारकों के सर्वोत्तम हित में हो। कुशल प्रशासन मॉडल के जरिये आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि कंपनियां नैतिक संस्कृति का पालन करें और हितधारकों के अधिकारों का सम्मान करें।’’

उन्होंने कहा कि देश के दीर्घकालिक सतत विकास और समावेशी विकास के लिए असरदार कॉरपोरेट प्रशासन भी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में कई नियम लागू किए गए हैं ताकि कंपनियां अच्छे कॉरपोरेट प्रशासन ढंग से चलें। आपको इन नियमों को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत, चतुराई और ईमानदारी से काम करना चाहिए।’’

राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों से नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी अधिनियम में विशेषज्ञता या वित्तीय कानूनों का ज्ञान आपके कुशल कामकाज के लिए मूलभूत जरूरत है। इसके साथ आपको देश और इसके लोगों के प्रति सेवा की भावना भी अपनानी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं