देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को बंद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंद्रह दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 10 नवंबर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंद्रह दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।

एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: कांग्रेस-RJD पहुंची EC कार्यालय, काउंटिंग को प्रभावित करने का आरोप, चुनाव आयोग ने कहा- नहीं हुई कोई धांधली.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सात दिसंबर से 11 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को सुझाव भेजा जाएगा।

संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यहां मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर से 25 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates:जरूरत पड़ी तो देर रात हो सकती है अंतिम परिणामों की घोषणा, चुनाव आयोग ने किया ऐलान.

भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी तथा निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को छात्रों, शिक्षकों और गैर शिक्षण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों को 11 नवंबर से 25 नवंबर तक विशेष अवकाश दिया गया है।

मार्च में लागू हुए लॉकडाउन के बाद हाल ही में शैक्षणिक संस्थानों को खोला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\