देश की खबरें | ‘शिक्षा’ बंगाल में ‘अशिक्षा’ में तब्दील हो गई है : प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नीत पश्चिम बंगाल की सरकार के खराब शासन में शिक्षा क्षेत्र में ‘केवल तोलाबाजी और कट मनी’ चल रहा है।

कोलकाता, 18 फरवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नीत पश्चिम बंगाल की सरकार के खराब शासन में शिक्षा क्षेत्र में ‘केवल तोलाबाजी और कट मनी’ चल रहा है।

यहां आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से प्रधान ने कहा कि ‘शिक्षा’ पश्चिम बंगाल में ‘अशिक्षा’ में तब्दील हो गई है।

शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और एक मंत्री की गिरफ्तारी को इंगित करते हुए प्रधान ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने पूरे घोटाले का खुलासा किया और सजा दिलाने की जिम्मेदारी ली।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस का सबसे बड़ा अपराध भर्ती ‘घोटाला’, मध्यान्ह भोजन ‘घोटाला’ और ‘तोलाबाजी’ से पैसे एकत्र करना है।’’ प्रधान ने कहा, ‘‘ बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करना दुखद है जहां की धरती कभी देवी सरस्वती के लिए जानी जाती थी।’’

केंद्रीय मंत्री शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती में कथित घोटाले के आरोप में राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और भर्ती समिति और शिक्षा बोर्ड के कई अधिकारियों की गिरफ्तारी का संदर्भ दे रहे थे जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही है।

प्रधान के बयान पर तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि प्रधान को ‘शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कुछ अनियमितताएं हमारी पार्टी या सरकार में है तो कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। हम जांच एजेंसियों से सहयोग कर रहे हैं, लेकिन प्रधान की पार्टी उन राज्यों में क्या कर रही है जहां उनकी सरकार है।’’

घोष ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों के मानव संसाधन के लिए बंगाल को पूरे देश और यहां तक पूरी दुनिया में जाना जाता है, ‘‘ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान क्यों इसे स्वीकार करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड