देश की खबरें | ईडी का प्रवर्तन अधिकारी व सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल के एक अधिकारी व उसके सहयोगी को कथित रूप से परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जयपुर, दो नवंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल के एक अधिकारी व उसके सहयोगी को कथित रूप से परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चिटफंड मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी से 17 लाख रुपए मांग रहा था।

ब्यूरो (एसीबी) के बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में ईडी के इम्फाल (मणिपुर) स्थित एक कार्यालय का प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) नवल किशोर मीणा तथा उसका स्‍थानीय सहयोगी बाबूलाल मीणा है।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल में दर्ज चिटफंड-प्रकरण में उसके विरुद्ध मामले को निपटाने, प्रॉपर्टी जब्त नहीं करने तथा गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा द्वारा 17 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बृहस्पतिवार को जयपुर में आरोपी नवल किशोर मीणा उर्फ एनके मीणा को अपने सहयोगी बाबूलाल मीणा उर्फ दिनेश के माध्यम से परिवादी से 15 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

इसके अनुसार नवल किशोर मूल रूप से बस्सी जिले के विमलपुरा गांव का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी बाबूलाल उप पंजीयक कार्यालय-मुंडावर में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है।

आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी