देश की खबरें | ईडी की कार्रवाई जांच का हिस्सा, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला इसलिए कांग्रेस को हो रहा है दर्द: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की आलोचना करने के लिए सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और दावा किया कि इससे भ्रष्टाचार से विपक्षी पार्टी के संबंध का संकेत मिलता है, क्योंकि वह हमेशा भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी रही है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की आलोचना करने के लिए सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और दावा किया कि इससे भ्रष्टाचार से विपक्षी पार्टी के संबंध का संकेत मिलता है, क्योंकि वह हमेशा भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी रही है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लोगों के कल्याण की अनदेखी करते हुए राज्य के साथ पार्टी के एक एटीएम की तरह व्यवहार कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और नए खुलासे कर रही है। और यह कांग्रेस है, जो भ्रष्ट साजिश की रिंग लीडर है, जो दर्द में है। इसके नेता भ्रष्टाचारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राज्य और दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं। यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि कांग्रेस इस भ्रष्टाचार से जुड़ी हुई है।’’

छत्तीसगढ़ में सोमवार को ईडी ने कोयला लेवी मामले में जारी जांच के तहत एक विधायक सहित कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह प्रतिशोध एवं उत्पीड़न की राजनीति है, जिसके सामने वह झुकने वाली नहीं है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पसंदीदा उद्योगपति’ गौतम अडाणी की जांच क्यों नहीं की जा रही है, जबकि उनके ‘गैरकानूनी कारनामे’ रोजाना सामने आ रहे हैं?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति है। हमारे अधिवेशन से तीन दिन पहले कई साथियों के यहां छापे मारे गए हैं। इस धमकी की राजनीति से हम झुकने वाले नहीं हैं।’’

रमेश ने कहा, ‘‘हमारा पूर्ण अधिवेशन होकर रहेगा। यह कार्रवाई हमारे लिए बूस्टर डोज है। हम डरने वाले नहीं हैं।’’

भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राज्य में नक्सलियों द्वारा मारे गए छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जवानों को श्रद्धांजलि नहीं दी।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में इस पर कुछ नहीं कहा गया। यह पार्टी के नैतिक दिवालियेपन को दर्शाता है, क्योंकि वह केवल अपना खजाना भरने में रुचि रखती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट