देश की खबरें | एड शीरन व अरिजीत सिंह एक साथ दिखे स्कूटर पर

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारतीय गायक अरिजीत सिंह व ब्रिटिश गायक एड शीरन का एक साथ स्कूटर पर घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसकों द्वारा इसे अब तक का "सबसे अच्छा" वीडियो बताया जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, इस समय शीरन अपने मैथेमैटिक्स टूर (+-=÷x) के लिए भारत आए हुए हैं। सिंह को शीरन के साथ वाहन पर सवार होकर बिना सुरक्षाकर्मी के घूमते हुए देखा गया।

हालांकि वीडियो की तारीख और स्थान की जानकारी की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार गायक जोड़ी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सिंह के गृहनगर जियागंज की सड़कों पर स्कूटर चलाते हुए देखा गया है।

पिछले साल, शीरन लंदन में सिंह के संगीत कार्यक्रम में मंच पर शामिल हुए थे। वहाँ दोनों ने लोकप्रिय गीत "परफेक्ट" पर जमकर नृत्य किया था।

"शेप ऑफ यू", "गैलवे गर्ल" और "थिंकिंग आउट लाउड" जैसे गानों के लिए भी मशहूर शीरन ने 30 जनवरी को पुणे से भारत में अपना दौरा शुरू किया था।

वह 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में अपना टूर समाप्त करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)