देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में पूर्व आईएफएस अधिकारी की बीएमडब्ल्यू कार जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में धनशोधन संबंधी जांच के तहत उनकी 74.22 लाख रुपये मूल्य की एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली गयी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में धनशोधन संबंधी जांच के तहत उनकी 74.22 लाख रुपये मूल्य की एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली गयी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के खिलाफ नवंबर, 2020 में दर्ज मामले में कार्रवाई की गयी। पाठक को कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के लिए सतर्कता मामला दर्ज होने के बाद ओडिशा सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि जांच में पता चला कि अधिकारी का बेटा आकाश कुमार पाठक लक्जरी कार को बेलगावी में पुरानी कारों के एक विक्रेता को चोरी-छिपे बेचने की कोशिश कर रहा था।

धनशोधन रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं के तहत जब्ती की कार्रवाई की गयी।

ईडी का मामला ओडिशा के सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी पर आधारित है जिसमें आरोप है कि पाठक ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और 9.35 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा की।

अधिकारी अपने कार्यकाल के अंत में ओडिशा सरकार में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना, कार्यक्रम और वनीकरण) के रूप में पदस्थ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\