जरुरी जानकारी | आईएलएंडएफएस की दो पूर्व ऑडिटर फर्मों की ईडी ने तलाशी ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ढांचागत विकास एवं वित्तीय कंपनी आईएलएंडएफएस में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन की जांच के दौरान बुधवार को दो पूर्व ऑडिटर फर्मों- बीएसआर एंड एसोसिएट्स और डेलॉइट हैस्किन्स एंड सेल्स के परिसरों की तलाशी ली।
मुंबई, 10 मई वित्तीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ढांचागत विकास एवं वित्तीय कंपनी आईएलएंडएफएस में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन की जांच के दौरान बुधवार को दो पूर्व ऑडिटर फर्मों- बीएसआर एंड एसोसिएट्स और डेलॉइट हैस्किन्स एंड सेल्स के परिसरों की तलाशी ली।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएलएंडएफएस का ऑडिट कर चुकीं इन दोनों फर्मों के मुंबई स्थित परिसरों पर तलाशी अभियान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अंतर्गत चलाया गया।
एक सप्ताह पहले उच्चतम न्यायालय ने मुंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें दोनों ऑडिटर कंपनियों के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की जांच निरस्त कर दी गई थी। इससे कंपनियों के खिलाफ कंपनी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू करने और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को उनके खिलाफ जांच आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया।
ढांचागत विकास एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ने वर्ष 2018 में दिवाला कार्यवाही के लिए अपील की थी।
एसएफआईओ कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह सफेदपोश अपराधों और धोखाधड़ी की जांच और मुकदमा चलाता है।
ईडी ने आईएलएंडएफएस में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन के आरोपों की जांच 2019 में शुरू की थी। उस समय आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों- आईआरएल, आईटीएनएल, इसके अधिकारियों व अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज मुकदमे का संज्ञान लिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)