देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन के आरोपों में न्यूज पोर्टल, उसके प्रवर्तकों के परिसर पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के आरोपों में एक न्यूज पोर्टल और उसके प्रवर्तकों तथा अन्य लोगों के कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में बताया।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के आरोपों में एक न्यूज पोर्टल और उसके प्रवर्तकों तथा अन्य लोगों के कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब, गुरुग्राम और कुछ अन्य स्थानों पर वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ और उसके प्रवर्तकों के परिसरों की तलाशी ली गयी।

धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गयी।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने इस मामले में धन शोधन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लिया।

‘न्यूजक्लिक’ की शुरुआत प्रबीर पुरकायस्थ ने की थी और वह इसके प्रधान संपादक हैं।

डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रमुख संगठन डीआईजीआईपीयूबी ने इस कार्रवाई को स्वतंत्र प्रेस पर हमला बताया। संगठन ने कहा कि सरकार की आलोचना करने वाली पत्रकारिता की आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की गयी।

सूत्रों ने कहा कि कुछ और साक्ष्य जुटाने के लिए केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्ध विदेशी धन और करीब दो साल पहले बंद हो चुकी एक कंपनी की भूमिका की जांच से जुड़ा यह मामला है, जिसके तहत 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का कथित तौर पर अंतरण हुआ।

डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रमुख संगठन ने कहा, ‘‘डीआईजीआईपीयूबी न्यूज मीडिया फाउंडेशन न्यूजक्लिक के कार्यालय, इसके निदेशकों और संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के मकान पर ईडी के छापे की निंदा करता है।’’

बयान में संगठन ने कहा, ‘‘न्यूजक्लिक ने हमेशा पत्रकारिता के उच्च मानकों को अपनाया है और सत्ता के सामने हकीकत बयां की है। डीआईजीआईपीयूबी न्यूज इंडिया फाउंडेशन का मानना है कि छापेमारी की यह कार्रवाई सरकार और उससे जुड़ी संस्थाओं की आलोचक पत्रकारिता को दबाने का प्रयास है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\