देश की खबरें | आईएएस अधिकारी, कांग्रेस नेता और व्यवसायियों के स्थानों पर ईडी का छापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कथित अवैध कोयला ‘लेवी’ (अवैध वसूली) मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राजधानी रायपुर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी, सत्ताधारी कांग्रेस के नेता और व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 29 मार्च छत्तीसगढ़ में कथित अवैध कोयला ‘लेवी’ (अवैध वसूली) मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राजधानी रायपुर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी, सत्ताधारी कांग्रेस के नेता और व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी के मुताबिक, " जांच एक बड़े घोटाले से संबंधित है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनीतिक नेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा छत्तीसगढ़ से ढुलाई किए जाने वाले प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी।"

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आईएएस अधिकारी अनिल कुमार टुटेजा, रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर तथा शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया उर्फ पप्पू भाटिया के यहां छापा मारा है। इनके आवासों के सामने अर्धसैनिक बल के जवानों को देखा जा सकता है।

टुटेजा राज्य में उद्योग और वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।

ईडी ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दीपांशु काबरा, प्रमुख व्यवसायी कमल सारडा और अन्य के परिसरों में तलाशी शुरू की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ईडी के छापों को लेकर कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है।

ईडी ने इस मामले में अब तक राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी