देश की खबरें | ईडी ने कर्नाटक की अभिनेत्री से जुड़े सोना तस्करी मामले में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित सोना तस्करी गिरोह की ‘‘बड़ी साजिश’’ से संबद्ध धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को बेंगलुरु और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/बेंगलुरु, 13 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित सोना तस्करी गिरोह की ‘‘बड़ी साजिश’’ से संबद्ध धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को बेंगलुरु और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल में सोना तस्करी के मामले में एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने बताया कि हाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी और डीआरआई के एक मामले का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीआरआई के मामले में अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच का उद्देश्य हवाई अड्डों के माध्यम से सोने की तस्करी की बड़ी साजिश और प्रभावशाली व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों एवं ‘‘राजनीतिक व्यक्तियों’’ सहित विभिन्न लोगों द्वारा अपराध से धन अर्जित करने की पड़ताल करना है।

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक में बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

डीआरआई ने तीन मार्च को दुबई से लौटने के बाद यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिनेत्री के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें जब्त की थीं जिसके बाद राव को गिरफ्तार किया गया।

अभिनेत्री वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्री की कथित अवैध गतिविधियों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू