देश की खबरें | ईडी ने अनिल देशमुख की निजी अस्पताल में उपचार के अनुरोध वाली अर्जी का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा दायर अर्जी का विरोध किया। इस अर्जी में देशमुख ने निजी अस्पताल में उपचार कराने की अनुमति मांगी है।

मुंबई, नौ मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा दायर अर्जी का विरोध किया। इस अर्जी में देशमुख ने निजी अस्पताल में उपचार कराने की अनुमति मांगी है।

ईडी ने कहा कि देशमुख को उसी तरह का उपचार मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में मिल सकता है।

धनशोधन रोधी एजेंसी ने इस संबंध में यहां की विशेष अदालत में हलफनामा दाखिल किया।

ईडी ने अदालत को बताया कि जेजे अस्पताल के डॉक्टर देशमुख का इलाज कर रहे हैं और उन्होंने सलाह दी है कि पूर्व मंत्री के कंधे का ऑपरेशन कराने की जरूरत है लेकिन आपात स्थिति में नहीं।

केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया कि जेजे अस्पताल के डॉक्टर सर्जरी करने के लिए कुशल और उपकरणों से लैस हैं और ऐसे में देशमुख को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है।

वहीं, देशमुख की ओर से पेश अधिवक्ता अनिकेत निकम ने तर्क दिया कि पूर्व मंत्री को अपनी इच्छा के अस्पताल और डॉक्टर से उपचार कराने का अधिकार है।

अदालत इस संबंध में मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि ईडी ने 72 वर्षीय देशमुख को पिछले साल नवंबर में धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। मौजूदा समय में वह न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड