देश की खबरें | ईडी ने पीएफआई के चार संदिग्धों से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कथित सदस्यों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब पांच घंटे पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा (उप्र), 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कथित सदस्यों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब पांच घंटे पूछताछ की।

इन लोगों को हाथरस जाते समय रास्ते में गिरफ्तार किया गया था, जहां 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार हुआ था। लड़की की बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत.

अधिकारी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को ईडी को संदिग्धों से पूछताछ करने की इजाजत दे दी थी।

अधिकारी ने बताया कि ईडी की टीम ने उनसे हाईवे थाने की अस्थायी जेल में पूछताछ की।

यह भी पढ़े | Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान केरल के मलप्पुरम के सिद्दीकी कप्पन, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अतीक-उर-रहमान, बहराइच के मसूद अहमद और रामपुर के आलम के तौर पर हुई है।

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट ने कहा है कि सिद्दीकी कप्पन दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं जो कई मलयालम मीडिया संस्थाओं के लिए काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\