देश की खबरें | ईडी ने मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल, बेटी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित मवेशी तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल, उनकी बेटी सुकन्या और अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।

नयी दिल्ली, चार मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित मवेशी तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल, उनकी बेटी सुकन्या और अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।

एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दायर की, जिन्होंने आगे की कार्यवाही के लिए आठ मई की तारीख तय की।

न्यायाधीश ने ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा को आरोपपत्र की प्रति अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी सुकन्या मंडल के वकील को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अनुब्रत और सुकन्या मंडल दोनों इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी अनुब्रत मंडल को इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था।

ईडी ने करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाला मामले में आसनसोल जेल में बंद अनुब्रत को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now