देश की खबरें | ईडी ने पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के पूर्व अधीक्षक ओ पी चौधरी के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के पूर्व अधीक्षक ओ पी चौधरी के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धनशोधन निवारण कानून के तहत जारी अनंतिम आदेश के तहत जब्त संपत्ति में पटना, गाजियाबाद, पुणे और बेंगलुरु में फ्लैट तथा प्लॉट, तीन वाहन और बैंकों में जमा राशि शामिल हैं।

यह भी पढ़े | West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दलित परिवार के यहां किया दोपहर का भोजन- देखें तस्वीरें.

ईडी ने बताया कि जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 3.14 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांच में पाया गया कि 2008-09 और 2009-10 के दौरान पीएमसीएच के अधिकारियों द्वारा दवाइयां, रसायन, उपकरण और मशीनें स्थानीय विक्रेताओं तथा कमीशन एजेंटों से खरीदे गए तथा इस संबंध में निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़े | Thane: पत्नी का न्यूड वीडियो देख भड़का पति, पहले की हत्या और फिर थाने में किया समर्पण.

ईडी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अधीक्षक (ओपी चौधरी) और पीएमसीएच के अन्य अधिकारियों ने दवाइयां, मशीनों और उपकरणों को उच्च दर पर और अधिक मात्रा में खरीदा था जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

ईडी ने मामले में बिहार की विशेष सतर्कता इकाई की 2017 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद चौधरी और अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के तहत आरोप लगाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\