देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन के मामले में पंजाब के पूर्व पुलिस अधिकारी की 1.32करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ एक मामले की जांच के दौरान पंजाब के एक पूर्व पुलिस निरीक्षक की कथित भ्रष्टाचार में 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति धनशोधन निरोधक कानून के तहत कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जून एक मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ एक मामले की जांच के दौरान पंजाब के एक पूर्व पुलिस निरीक्षक की कथित भ्रष्टाचार में 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति धनशोधन निरोधक कानून के तहत कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि पूर्व निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के विरूद्ध जांच में अमृतसर जिले के छेहर्ता में एक मकान और 32.42 लाख रुपये की मियादी जमाराशि को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत अंतरिम आदेश जारी किया गया।

उसने एक बयान में कहा कि इस मकान का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है।

धनशोधन का यह मामला सिंह के विरूद्ध पंजाब पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा भादंसं, भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत दाखिल किये गये आरोपपत्र पर आधारित है।

ईडी ने कहा कि सिंह ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया था और उसने अपने ‘‘एक साथी की मदद से उसके परिवार पर दबाव बनाने लगा तथा तस्कर को जमानत दिलाने में मदद पहुंचाने के एवज में अपने साथी के एक रिश्तेदार के नाम पर एक आवासीय मकान का मालिकाना हक प्राप्त किया।’’

ईडी का आरोप है कि इस पूर्व निरीक्षक ने अपने साथी की मदद से तस्कर या उसके परिवार को अन्य मामले में नहीं फंसाने के लिए उनसे 39 लाख रुपये की रिश्वत ली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी