देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, परिवार के सदस्यों और अन्य की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘जमीन के बदले रेलवे में नौकरी’ घोटाले से जुड़े धनशोधन के आरोपों की जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘जमीन के बदले रेलवे में नौकरी’ घोटाले से जुड़े धनशोधन के आरोपों की जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है।

कुर्क की गयी संपत्तियों की संख्या और उनकी कीमत के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ईडी ने इस मामले में बीते कुछ महीनों में प्रसाद की पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनके बच्चों- बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद से राज्यसभा की सदस्य मीसा भारती, चंदा देवी और रागिनी यादव के बयान दर्ज किए हैं।

कथित घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में रेल मंत्री थे।

ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2004-09 की अवधि में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्त किया गया, जिसके बदले उनसे लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों के नाम उनकी जमीन हस्तांतरित कराई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी