देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन के आरोप में छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को बताया कि उसने सीमा के आर-पार धनशोधन करने के मामले में छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक इनमें से कुछ लोग जाली पहचान पत्र के जरिये भारतीय के तौर पर ‘‘छिपकर’’ रह रहे थे।

नयी दिल्ली, 15 मई प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को बताया कि उसने सीमा के आर-पार धनशोधन करने के मामले में छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक इनमें से कुछ लोग जाली पहचान पत्र के जरिये भारतीय के तौर पर ‘‘छिपकर’’ रह रहे थे।

ईडी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में समूह का कथित सरगना प्रशांत कुमार हलदर भी शामिल है। उसपर पड़ोसी देश में 10 हजार करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) की बैंक धोखाधड़ी करने का आरोप है।

ईडी ने यहां जारी बयान में बताया कि प्रशांत, शिव शंकर हलदर (भारतीय पहचान) नाम का इस्तेमाल करता था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

एजेंसी ने बताया कि उसके पास बांग्लादेशी और भारतीय पासपोर्ट है। इसके साथ ही उसने एक पासपोर्ट कैरिबियाई देश ग्रेनाडा से भी बनवाया था।

बयान के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें स्वपन मैत्रा उर्फ स्वपन मिस्त्री, उत्तम मैत्रा उर्फ उत्तम मिस्त्री, इमाम हुसैन उर्फ इमान हलदर, आमना सुल्ताना उर्फ शर्मी हलदर और प्रनेश कुमार हलदर शामिल हैं।

बयान के मुताबिक ईडी ने 13 मई को छापेमारी की कार्रवाई में इन आरोपियों को पकड़ा था और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया।

एजेंसी ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी नागरिक प्रशांत कुमार हलदर, प्रीतिश कुमार हलदर और उनके सहयोगियों के 11 ठिकानों पर की गई थी।

ईडी ने बताया, ‘‘प्रशांत कुमार हलदर भारतीय नागरिक के तौर पर शिवशंकर हलदर के नाम से छिपकर रह रहा था।’’

एजेंसी ने बताया कि जांच में पाया गया कि प्रशांत कुमार हलदर और उसके सहयोगियों ने ‘‘फर्जीवाड़ा’’ कर भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्रों जैसे पश्चिम बंगाल से राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड हासिल किया था।

बयान में कहा गया, ‘‘ईडी को पता चला कि इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जीवाड़ा कर प्राप्त पहचान पत्रों के आधार पर भारत में कंपनी शुरू की थी और पश्चिम बंगाल में संपत्ति तक खरीदी थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू