जरुरी जानकारी | ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में ओंकार रियल्टर्स के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की कंपनी ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को मनी लांड्रिंग (धनशोधन) मामले में गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की कंपनी ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को मनी लांड्रिंग (धनशोधन) मामले में गिरफ्तार किया है।

यह मामला यस बैंक में ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन कमल किशोर गुप्ता तथा प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा को बुधवार को मुंबई में धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बृहस्पतिवार को मुंबई में पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी ने 25 जनवरी को समूह और उसके प्रवर्तकों से जुड़े कम से कम 10 परिसरों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत मिली विभिन्न अनुमतियों का दुरुपयोग करने और कथित रूप से यस बैंक के 450 करोड़ रुपये के ऋण को इधर-उधर करने के लिए की गई थी।

कंपनी ने उस समय ईडी की कार्रवाई को एक ‘नियमति पूछताछ’ करार दिया था और कहा था कि यह मामला उसके खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में दायर कुछ याचिकाओं से संबंधित है। कंपनी ने कहा था कि उसके कोई भी पैसा इधर-उधर नहीं किया है और सारा कामकाज कानूनी नियमों और नियमनों के तहत किया है।

समूह ने कहा था कि कुछ लोगों ने याचिका में उसके खिलाफ यस बैंक के कोष को इधर-उधर करने के आरोप लगाए हैं, जो गलत हैं।

यस बैंक के सह-प्रवर्तक राणा कपूर (63) और घोटाले में फंसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) के प्रवर्तक कपिल वधावन और धीरज वधावन को ईडी ने पिछले साल साल गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये न्यायिक हिरासत में हैं।

कपूर की जमानत याचिका को बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दिया था। कपूर को बुधवार को मुंबई में एक नए मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड