देश की खबरें | ईडी ने हिमाचल में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अवैध खनन के कथित मुख्य साजिशकर्ता को धनशोधन रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अवैध खनन के कथित मुख्य साजिशकर्ता को धनशोधन रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निदेशालय ने बताया कि लखविंदर सिंह को 26 सितंबर को पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि सिंह को मंगलवार को धर्मशाला की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे ईडी की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

निदेशालय ने कहा, ‘‘लखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कई खनन पट्टों / स्थलों और स्टोन क्रशर (पत्थर तोड़ने वाली मशीनों) का मालिक और उन्हें नियंत्रित करने वाला प्रमुख व्यक्ति हैं। वह अवैध खनन के कारण हुई आय का प्रमुख लाभार्थी और इसका मुख्य साजिशकर्ता हैं।’’

उसने आरोप लगाया, ‘‘सिंह ने प्रासंगिक जानकारी छिपाई और जांच को भटकाया।’’

एजेंसी ने बताया कि उसने ऊना जिले की स्वान नदी में अवैध खनन के मामले में ऊना, मोहाली (पंजाब) और पंचकूला (हरियाणा) में लखविंदर सिंह, मानव खन्ना, नीरज प्रभाकर, विशाल उर्फ ​​विक्की और अन्य के स्वामित्व वाले स्टोन क्रशर के खिलाफ हाल में छापे मारे थे।

एजेंसी ने बताया था कि ऊना जिले में आरोपियों और उनसे संबंधित कुछ ‘स्टोन क्रशर’ और अन्य इकाइयों ने 35 करोड़ रुपये का अवैध खनन किया है।

ऊना पुलिस द्वारा पिछले साल दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन का मामला बना है।

एजेंसी ने कहा कि विभिन्न दस्तावेजों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि करीब 35 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध खनन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\