देश की खबरें | ईडी ने बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में बिनीश कोडियेरी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के माकपा सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के पुत्र बिनीश कोडियेरी को बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ उनके जुड़ाव के आरोपों के बारे में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर केरल के माकपा सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के पुत्र बिनीश कोडियेरी को बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ उनके जुड़ाव के आरोपों के बारे में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया।

ईडी के एक सूत्र ने बताया कि एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे तीन घंटे पूछताछ की गयी। इसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए अदालत ले लाया गया। अधिकारी बिनीश के लिए अदालत से चार दिन की हिरासत प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

यह भी पढ़े | Eid-e-Milad un-Nabi Mubarak 2020 Greetings: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक! भेजें ये ऊर्दू Shayari, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Quotes, SMS और मैसेजेस.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने बिनीश तीसरी बार पेश हुए थे।

पिछली बार ईडी के अधिकारियों ने मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी मोहम्मद अनूप के साथ वित्तीय लेन-देन को लेकर करीब छह घंटे तक बिनीश से पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | Aman Baisla Suicide Case: कारोबारी अमन बैंसला को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए दिल्ली-नोएडा पर जमा हुए लोग, मां ने कहा-मेरे बेटे को तीन लोगों ने ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया.

केरल में सोना तस्करी मामले में एक मुख्य आरोपी और बेंगलुरु में मादक पदार्थ को जब्त करने मामले के तार जुड़े होने के आरोपों के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया।

इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा ने आरोप लगाया था कि बिनीश कोडियेरी का मादक द्रव्य गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ करीबी जुड़ाव था। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल में बेंगलुरु में मादक पदार्थ के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था।

बिनीश ने कहा है कि वह अनूप और उसके परिवार को जानते थे और उन लोगों ने कुछ साल पहले बेंगलुरु में एक रेस्तरां शुरु करने के लिए उनसे (बिनीश) पैसे लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\