जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि के लिए तैयार: मुख्य आर्थिक सलाहकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 15 महीने के निचले स्तर 6.7 प्रतिशत पर आ गई हो लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था 2024-25 में 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की राह पर है।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 15 महीने के निचले स्तर 6.7 प्रतिशत पर आ गई हो लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था 2024-25 में 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की राह पर है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रह गई है। इसका मुख्य कारण कृषि उत्पादन में सुस्ती है, जो 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही के 3.7 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत रह गई।

कृषि क्षेत्र की वृद्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम मानसून उपखंडों में कमी आई है और अधिकांश उपखंडों में सामान्य वर्षा हुई है। खरीफ की बुवाई पिछले साल से ज़्यादा है।

सीईए ने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे-जैसे हम वित्त वर्ष में आगे बढ़ेंगे, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि दर में उछाल आएगा।”

ग्रामीण उपभोग वास्तव में स्थिर हो गया है तथा इसमें सुधार हुआ है, तथा अच्छे मानसून से आगामी तिमाहियों में ग्रामीण तथा समग्र मांग को और बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​परिदृश्य का सवाल है, वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है। चुनाव और सरकारी खर्च में कमी के कारण पहली तिमाही में सुस्ती की आशंका थी... मानसून में अच्छी प्रगति हुई है, कॉरपोरेट और बैंकों का बही-खाता अच्छी स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा कि बजट निरंतर अच्छी गति को और बढ़ावा देता है, विशेष रूप से रोजगार, उत्पादन, कौशल, कृषि, एमएसएमई क्षेत्र और मध्यम अवधि में ऊर्जा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि दर की उम्मीद कर सकती है और यदि पिछले दशक में किए गए संरचनात्मक सुधारों को आने वाले वर्षों में और आगे बढ़ाया जाता है तो यह निरंतर आधार पर सात प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ सकती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वृद्धि की गति मजबूत बनी हुई है और चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि दर बहुत यथार्थवादी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\