देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भूकंप के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा जिले में सोमवार देर शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस घटना में अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबिकापुर, 28 अगस्त छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा जिले में सोमवार देर शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस घटना में अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर शहर के करीब देर शाम दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि पहला झटका देर शाम आठ बजकर चार मिनट पर आया। इसका केंद्र अंबिकापुर से नौ किलोमीटर दूर सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरा झटका देर शाम 8.26 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.9 तीव्रता मापी गई। इसका केंद्र अंबिकापुर शहर से 10 किलोमीटर दूर पूर्व में लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर था।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंप कम तीव्रता के थे। इससे कच्चे मकानों को नुकसान होने की आशंका रहती है।

सरगुजा जिले के अधिकारियों ने बताया कि संभाग के अन्य जिलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\