Pakistan: पाकिस्तान के कराची में 3.2 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

पाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर कराची में बुधवार की रात रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आने से घबराए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर एकत्र हो गए.

कराची, 25 अप्रैल : पाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर कराची में बुधवार की रात रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आने से घबराए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर एकत्र हो गए. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भूकंप के झटके महानगर के बाहरी इलाकों में महसूस किये गये.

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था लेकिन इसके झटके कायदाबाद, मालिर, गडप और सादी कस्बे समेत शहर के सभी बाहरी इलाकों में महसूस किये गये जहां लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. झटके कई सेकंड तक महसूस किये गये जिससे बड़ी आबादी वाले इलाकों में से एक बहरिया कस्बे के एक घर की दीवार में दरार आ गई. यह भी पढ़ें : नाइजीरिया में भारी बारिश से जेल की दीवार टूटी, 118 खूखांर कैदी फरार, तूफान के बीच मुश्किल में फंसी पुलिस

कहीं से भी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. कराची में लंबे समय बाद भूकंप का कोई झटका महसूस किया गया. पिछले साल 16 अक्टूबर को कराची के विभिन्न हिस्सों में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड