विदेश की खबरें | भूकंप प्रभावित बुधनीकंठ धर्मशाला का भारत के वित्तीय सहयोग से पुननिर्माण, उद्घाटन किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने भारत द्वारा दी गयी करीब पांच करोड़ (नेपाली) रुपये की अनुदान सहायता से पुनर्निर्मित बुधनीकंठ धर्मशाला का बुधवार को उद्घाटन किया।
काठमांडू, पांच जुलाई नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने भारत द्वारा दी गयी करीब पांच करोड़ (नेपाली) रुपये की अनुदान सहायता से पुनर्निर्मित बुधनीकंठ धर्मशाला का बुधवार को उद्घाटन किया।
यहां से उत्तर दिशा में करीब 10 किलोमीटर दूर बुधनीकंठ नगरपालिका में स्थित यह धर्मशाला 2015 के विध्वंसकारी भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
भारतीय दूतावास की विज्ञप्ति के अनुसार पुरातत्व विभाग के मूल दिशानिर्देशों के अनुरूप अब इसका पुनर्निर्माण कराया गया है।
यहां भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ यह परियोजना नेपाल के साथ दीर्घकालिक विकास साझेदारी का परिचायक है तथा देश में भूकंप के बाद नेपाल सरकार की कोशिशों के लिए पूरक है।’’
साढे तीन मंजिली यह धर्मशाला बुधनीकंठ मंदिर आने वाले भारत एवं नेपाल के हजारों दर्शनार्थियों की जरूरतों को पूरा करेगी । इस मंदिर का हिमालयी देश के अति पावन सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों में एक के रूप में बड़ा महत्व है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ नवनिर्मित धर्मशाला बुधनीकंठ आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा प्रदान करेगी और नेपाल के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इस तरह यह नेपाल के आर्थिक विकास को तेज करेगी।’’
उन्होंने नेपाल में भूकंप के बाद के पुनर्निर्माण में भारत सरकार के सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)