देश की खबरें | करियर के शुरूआती दिनों में द्रविड़, लक्ष्मण को गेंदबाजी करने को लेकर घबरा रहे थे उमेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रविवार को खुलासा किया कि करियर के शुरूआती दौर में जब उन्हें पता चला कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ एक घरेलू मैच में गेंदबाजी करना है तो वह घबरा गये थे।

जियो

नयी दिल्ली, सात जून भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रविवार को खुलासा किया कि करियर के शुरूआती दौर में जब उन्हें पता चला कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ एक घरेलू मैच में गेंदबाजी करना है तो वह घबरा गये थे।

यादव ने 2008-09 में मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेले गये मुकाबले को याद करते हुए कहा कि इस मैच में उन्होंने द्रविड़ और लक्ष्मण के खिलाफ खेलना था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

यादव ने क्रिकबज के यू-ट्यूब चैट शो ‘स्पाइसी पिच’ में कहा, ‘‘ जब मैं दलीप ट्रॉफी मैच खेलने गया और मुझे पता चला कि विरोधी टीम में (राहुल) द्रविड़ और (वीवीएस) लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी करूंगा तो मैं घबरा गया था।’’

इस मैच में यादव ने लक्ष्मण को 13 और द्रविड़ को सात रन पर आउट किया था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट भी चटकाये थे। इसके 16 महीने बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मई 2010 में एकदिवसीय में भारत के लिए खेलने का मौका मिला था।

यह भी पढ़े | प्रवासी मजदूरों को घर भेजने पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोनू सूद के काम का किया तारीफ, शिवसेना नेता संजय राउत ने उठाए थे सवाल.

यादव ने कहा, ‘‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह की दबाव की स्थिति में इतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा। मैंने पांच विकेट लिए थे जिसमें द्रविड़ और लक्ष्मण के बड़े विकेट भी शामिल थे।। इसने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा था।’’

भारत के लिए अब तक 46 टेस्ट और 75 एकदिवसीय खेल चुके यादव ने कहा, ‘‘ लोग अक्सर दूसरे की मुश्किल स्थिति का उदाहरण देते हैं लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सभी का जीवन कठिन है, किसी के लिए भी सब आसान नहीं है। मुख्य बात यह है कि खुद पर विश्वास करने वाले को सफलता मिलेगी।’’

यादव ने टेस्ट में 144 और एकदिवसीय में 106 विकेट लिये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\