जरुरी जानकारी | ई-मुद्रा लिमिटेड को आईपीओ के पहले दिन 48 प्रतिशत अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्रदाता ई-मुद्रा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को 48 प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 20 मई डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्रदाता ई-मुद्रा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को 48 प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 1,13,64,784 शेयरों की पेशकश पर 55,06,172 बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 94 प्रतिशत का अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में केवल चार प्रतिशत का अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 161 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं और कंपनी के प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 98,35,394 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए हैं।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और यह 24 मई को बंद होगा।
ईमुद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 124 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)