जरुरी जानकारी | लाजिस्टिक्स से जुड़े समाधान में 7000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा ई-कॉम एक्सप्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स उद्योगों को लॉजिस्टिक्स से जुड़े सभी समाधान उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी, ई-कॉम एक्सप्रेस ने दो माह के दौरान देशभर में 7,000 से अधिक को नौकरी देने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 17 जून ई-कॉमर्स उद्योगों को लॉजिस्टिक्स से जुड़े सभी समाधान उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी, ई-कॉम एक्सप्रेस ने दो माह के दौरान देशभर में 7,000 से अधिक को नौकरी देने की घोषणा की है।

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मौजूदा कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के क्षेत्र में उत्पन्न संकट के बीच यह निर्णय लिया गया है। कंपनी ने कहा है कि अगले दो महीनों के दौरान अंतिम गंतव्य तक माल पहुंचाने, गोदामों का प्रबंधन, परिचालन, सूचना प्रौद्योगिकी और डेटा साइंस जैसे सभी क्षेत्रों में पूर्णकालिक पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे महानगरों के साथ-साथ अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, भोपाल और जयपुर शहरों सहित पूरे देश में ये नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

ई- कॉम एक्सप्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने कहा, "ई-कॉमर्स उद्योग जगत को लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी के रूप में, हमारे लिए कर्मचारी सर्वोपरि हैं और वे हमारे कारोबार से जुड़े हर काम की धुरी हैं। कठिनाइयों के इस दौर में, देश के विभिन्न शहरों में ऑनलाइन खरीदारी की मांग में बढ़ोतरी हुई है और सामानों को लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए हमें इसके दायरे एवं आकार को और विस्तृत करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ई-कॉम एक्सप्रेस ने इस साल त्योहारों की शुरुआत तक लगभग 35,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना तैयार कर ली है। इसके साथ-साथ, कंपनी संकट के इस दौर में अपनी जरूरतों को बड़ी कठिनाई से पूरा कर रहे समुदायों की मदद करने तथा उन्हें आमदनी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देने के लिए बेहतर स्थिति में है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

कंपनी देश के 29 राज्यों में मौजूद है तथा 2400 से अधिक शहरों एवं 25,000 से ज्यादा पिन-कोड में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड