देश की खबरें | डीवाईएफआई ने 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) ने बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस प्रमुख के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराकर विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
तिरुवनंतपुरम, चार मई केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) ने बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस प्रमुख के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराकर विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
डीवाईएफआई के राज्य सचिव वी. के. सनोज ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत को शिकायत सौंपी और आरोप लगाया कि हिंदी फिल्म का हाल में जारी ‘ट्रेलर’ केरल को अपमानित करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने जैसा है।
वामपंथी संगठन ने शिकायत में आरोप लगाया कि फिल्म के ‘ट्रेलर’ में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को आईएसआईएस आतंकवादियों के रूप में चित्रित किया गया है जिससे समाज में सांप्रदायिक विभाजन पैदा होगा।
इसमें कहा गया है कि फिल्म के ‘ट्रेलर’ को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153 ए और 295 ए (जिसमें धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी तथा नफरत पैदा करने वाले कृत्यों को दंडनीय बनाया गया है) के तहत एक ‘‘अपराध’’ माना जाना चाहिए और इसलिए फिल्म के निर्माता तथा निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित एवं निर्देशित 'द केरल स्टोरी', पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
केरल में माकपा और कांग्रेस के अनुसार फिल्म में झूठा दावा किया गया है कि 32,000 महिलाओं का धर्मांतरण किया गया और उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया और फिर उन्हें भारत और दुनिया में आतंकवादी कृत्यों में लगाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)