देश की खबरें | डूटा ने कॉलेजों के अनुदान में देरी पर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने शुक्रवार को सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों के अनुदान में कथित देरी के विरोध में मानव श्रृंखला बनायी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने शुक्रवार को सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों के अनुदान में कथित देरी के विरोध में मानव श्रृंखला बनायी।

डूटा के सदस्य मध्य दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में एकत्र हुए और उन्होंने आरोप लगाया कि इन कॉलेजों में कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़े | EC Guidelines Ahead of Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, ऑनलाइन नामांकन, वोटर को दिए जाएंगे दस्ताने.

राजधानी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर राजेश झा ने कहा, ‘‘कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। हर कोई इससे प्रभावित है। कॉलेजों के पास बिजली और टेलीफोन के बिलों का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं। हम दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द राशि जारी करने का अनुरोध करते हैं।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय और आप सरकार के बीच 28 कॉलेजों में शासी निकाय के गठन को लेकर गतिरोध है। ये कॉलेज नगर सरकार द्वारा आंशिक रूप से या पूरी तरह से वित्त पोषित हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर, सरकार ने लोगों से सादे समारोह का आह्वान किया.

डूटा अध्यक्ष राजीब रे ने कहा कि बहुत हो गया और अब वेतन मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार महीनों से, दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों को, जो नगर सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं, पर्याप्त धन नहीं मिल रहा है। इसलिए, हम आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कि अब बहुत हो चुका। सभी 12 कॉलेजों को पैसे मिलने चाहिए। ’’

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। उन पर वेतन और अनुदान जारी किए जाने की मांग की गयी थी। उन पर लिखा था कि 2,400 से अधिक कर्मचारी पिछले चार महीनों से बिना वेतन के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\