खेल की खबरें | डस्टिन जॉनसन ने 11 शॉट से जीता खिताब, फिर बने नंबर एक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जॉनसन ने टूर्नामेंट में शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीपीसी बोस्टन गोल्फ कोर्स में आखिरी दौर में आठ अंडर 63 का कार्ड खेला और कुल 11 शॉट से जीत दर्ज की। उन्होंने पहले तीन दौर में 60-64-63 का स्कोर बनाया था।

जॉनसन ने टूर्नामेंट में शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीपीसी बोस्टन गोल्फ कोर्स में आखिरी दौर में आठ अंडर 63 का कार्ड खेला और कुल 11 शॉट से जीत दर्ज की। उन्होंने पहले तीन दौर में 60-64-63 का स्कोर बनाया था।

यह फिल मिकेलसन की 2006 में टीपीसी सुगरलोफ में 13 शॉट से जीत के बाद जीत का सबसे बड़ा अंतर है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सुनील गावस्कर ने कहा- कई सारे लोग आईपीएल से अपनी आजीविका चलाते हैं.

जॉनसन का कुल स्कोर 30 अंडर 254 रहा। वह पीजीए टूर के इतिहास में केवल तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 30 अंडर या इससे बेहतर स्कोर के साथ अंत किया।

वह केवल एक शॉट से अर्नी एल्स का 2003 में कापलुआ में बनाये गये रिकार्ड की बराबरी करने से चूक गये। जोर्डन स्पीथ ने भी 2016 में कापलुआ में 30 अंडर का स्कोर बनाया था।

यह भी पढ़े | Saqlain Mushtaq ने कहा- BCCI ने धोनी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया.

अमेरिका के ही हैरिस इंग्लिश ने अंतिम दौर में दो अंडर का स्कोर बनाया और जॉनसन से 11 शॉट पीछे दूसरे स्थान पर रहे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\