देश की खबरें | डीयू की पहली कटऑफ एक अक्टूबर को, दूसरी नौ अक्टूबर को होगी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपनी पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को घोषित करेगा। इसके बाद नौ अक्टूबर को दूसरी और 16 अक्टूबर को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी करेगा।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपनी पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को घोषित करेगा। इसके बाद नौ अक्टूबर को दूसरी और 16 अक्टूबर को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी करेगा।

डीयू के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के अलग अलग पाठ्यक्रमों की करीब 70,000 सीटों पर कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन दाखिला होगा।

विश्वविद्यालय ने सोमवार को बताया कि कॉलेज एक अक्टूबर को अपनी पहली कट-ऑफ सूची घोषित करेंगे और प्रवेश प्रक्रिया चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और छह अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।

उसने कहा कि अपेक्षित है कि कॉलेज पहली सूची के तहत सात अक्टूबर को शाम पांच बजे तक दाखिले स्वीकृत कर लेंगे और फीस भुगतान का अंतिम दिन आठ अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगा।

दूसरी कट-ऑफ नौ अक्टूबर को घोषित की जाएगी, जिसके लिए दाखिला प्रक्रिया 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 13 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक चलेगी। डीयू ने कहा कि दूसरी सूची के तहत 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर किए जाएंगे और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगी।

तीसरी सूची 16 अक्टूबर को घोषित की जाएगी, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विद्यार्थी 21 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। डीयू ने कहा कि कॉलेज 22 अक्टूबर शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर करेंगे और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगी।

डीयू ने कहा कि कॉलेज में अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो अन्य कट ऑफ सूचियां भी घोषित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड