जरुरी जानकारी | डनलप बना रही एन-95 मास्क : रुइया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डनलप ब्रांड नाम से गद्दों का कारोबार करने वाले रुइया समूह ने कहा कि उसने एन95 मास्क का विनिर्माण शुरू किया है। इसी के साथ कंपनी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा उपकरण बनाने के क्षेत्र में प्रवेश किया है।

कोलकाता, 16 जून डनलप ब्रांड नाम से गद्दों का कारोबार करने वाले रुइया समूह ने कहा कि उसने एन95 मास्क का विनिर्माण शुरू किया है। इसी के साथ कंपनी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा उपकरण बनाने के क्षेत्र में प्रवेश किया है।

कंपनी को उम्मीद है कि कोविद-19 महामारी के चलते अगले दो साल में इस क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये का बाजार बनेगा।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

रुइया समूह के चेयरमैन पवन रुइया ने कहा कि उन्होंने डनलप ब्रांड नाम के एन95 मास्क का वितरण शुरू किया है। यह अभी पूर्वी भारत के बाजारों में उपलब्ध है। जल्द ही इसे पूरे भारत में बेचा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जतायी की डनलप के ब्रांड नाम की वजह से बाजार में इस उत्पाद को अच्छी पकड़ मिलेगी।

डनलप ब्रांड टायर के लिए भी मशहूर है।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

रुइया ने कहा कि मास्क सिर्फ शुरुआत है। कंपनी जल्द ही पीपीई किट को भी उतारेगी। कंपनी का लक्ष्य हर माह एक लाख एन95 मास्क, दो लाख सर्जिकल मास्क और 10,000 पीपीई के उत्पादन का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड