देश की खबरें | धनबाद में जमीन में लगी आग के चलते मस्जिद जमींदोज, लोगों में गुस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद में कोयला खदानों में लगी आग और खोखली होती जमीन के चलते भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सिजुआ क्षेत्र में मोदीडीह कोयला खनन क्षेत्र में एक मस्जिद अचानक जमींदोज हो गयी लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई।

धनबाद, दो दिसंबर झारखंड के धनबाद में कोयला खदानों में लगी आग और खोखली होती जमीन के चलते भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सिजुआ क्षेत्र में मोदीडीह कोयला खनन क्षेत्र में एक मस्जिद अचानक जमींदोज हो गयी लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई।

दुर्घटना से लगभग दो घंटे पहले यहां नमाज के लिए सौ से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं और इसके लिए यहां आउटसोर्सिंग पर कोयला खनन का काम करनेवाली कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ मस्जिद धंसी और उसका एक बड़ा हिस्सा जमीन की बड़ी दरारों में समा गया। बस्ती के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आये। इस इलाके को पहले ही खतरनाक क्षेत्र के तौर पर बीसीसीएल चिन्हित कर चुकी है।

कोयला खनन क्षेत्र में वर्षों से लगी आग की वजह से यहां जमीन के नीचे का तापमान बहुत अधिक है। ध्वस्त हुई मस्जिद की दीवारों में पहले से दरारें पड़ चुकी थीं। लगभग तीन साल पहले यहां की जमीन में विस्फोट भी हुआ था। जमीनी आग के चलते मोदीडीह का काली मंदिर भी पहले जमींदोज हो चुका है। यहां एक छोटी मस्जिद भी इन्हीं कारणों से ध्वस्त हो चुकी है।

इस इलाके की ऐसी समस्याओं को लेकर बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया है। पिछले सितंबर महीने में केंद्र से आयी एक टीम ने भी इस इलाके का सर्वे किया था। भू-धसान क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने और इसमें आ रही अड़चनों के संबंध में जानकारी भी ली थी।

लोगों का आरोप है कि आउटसोसिंर्ग कंपनी की लापरवाही और बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी की कारण ऐसी घटना हुई है। भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना न हो जाए, इसके लिए आउटसोसिंर्ग का काम बंद कराना जरूरी है। ग्रामीण यहां आउटसोर्सिंग कंपनी के काम को बंद कराने पर आमादा हैं। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामलो की जांच की जा रही है और मौके पर बीसीसीएल के अधिकारी भी स्थिति का मुआयना कर रहे हैं।

, सं, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\