देश की खबरें | जिला प्रशासन की नाकामी के कारण डिब्रूगढ़ के व्यवसायी ने की आत्महत्या : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जिला प्रशासन की नाकामी के कारण डिब्रूगढ़ में एक युवा व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली।

डिब्रूगढ़ (असम), नौ जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जिला प्रशासन की नाकामी के कारण डिब्रूगढ़ में एक युवा व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने बार-बार पुलिस को जनता के मित्र के रूप में कार्य करने के लिए कहा है, लेकिन इसे अनसुना किया गया। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सरमा ने 32 वर्षीय कारोबारी विनीत बगरिया के घर का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘यह सरासर डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन की नाकामी है।’’ बगरिया ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उसके परिवार के स्वामित्व वाली एक दुकान के किराएदार सहित तीन लोग उसे धमका रहे थे और वह दबाव नहीं झेल पा रहा था।

बगरिया और उसके पिता ने धमकी के संबंध में डिब्रूगढ़ पुलिस थाना में लिखित शिकायत की थी, लेकिन उन्हें कथित तौर पर उचित जवाब नहीं मिला। वीडियो में नामजद लोगों में से दो को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सरमा ने कहा कि इस घटना ने उन्हें बहुत आहत किया है और उन्होंने बगरिया के परिवार के साथ-साथ राज्य के लोगों से भी माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घटना तब हुई, जब मैं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर रहा हूं। इससे मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं बगरिया के माता-पिता और राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।’’

सरमा ने कहा कि उनकी सरकार बार-बार पुलिस से निर्दोष लोगों के लिए खड़े होने और उनके दोस्त के रूप में काम करने की अपील करती रही है। सरमा के पास गृह विभाग भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर डिब्रूगढ़ जैसी जगह पर पुलिसकर्मी हमारी अपील को नहीं समझ सकते हैं और उसके अनुसार कार्य नहीं कर सकते हैं, तो हम ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात लोगों से हमारी बात सुनने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\