UP Flood: बरिश की वजह से हापुड़ और बदायूं में मकान गिरे, दो बच्‍चों समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ और बदायूं जिलों में तेज बारिश की वजह से मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्‍चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

आफत की बारिश | ANI

हापुड़/बदायूं (उप्र), 10 जुलाई उत्तर प्रदेश के हापुड़ और बदायूं जिलों में तेज बारिश की वजह से मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्‍चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी, पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम शौलाना निवासी रहमुद्दीन के मकान की छत सोमवार की दोपहर भारी बारिश की वजह से अचानक भरभराकर गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को निकाला और धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. यह भी पढ़ें: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश ने किया हाल-बेहाल, दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर यमुना- Videos में देखें खतरनाक मंजर

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बहनों माहिरा व खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन बच्चे माहिम,आफिया व मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

उधर, बदायूं के बिसौली तहसील के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खरगपुर में गाटर-पटियों से बने एक पुराने मकान की छत लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई. हादसे में लगभग 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की.

थाना फैजगंज बैठा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आज दोपहर गांव खरगपुर निवासी देवश्री (63) अपने घर में घरेलू कार्य निपटा रही थी तभी तेज बारिश शुरू हो गई.

उन्होंने बताया कि बरसात से बचने के लिए महिला अपने कमरे के अंदर गई तभी घर की छत भरभराकर देवश्री के ऊपर आ गिरी. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू