देश की खबरें | बारिश एवं तेज हवाओं के कारण दिल्ली की हवा साफ, वायु गुणवता 'मध्यम' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया । इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गयी । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया । इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गयी । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया है जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है । यह सोमवार के 221 के मुकाबले बेहतर है जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़े | उप्र : भाजपा विधायक के काफिले पर हमला.

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये हैं और बृहस्पतिवार को यह दोबारा 'खराब' श्रेणी में पहुंच जायेगा ।

राजधानी में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था ।

यह भी पढ़े | Gangrape in Mumbai Hotel: इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर मुंबई के एक होटल में तीन लोगों द्वारा महिला का गैंगरेप.

शून्य से 50 के बीच वायु गुणसवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

सफर के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू