खेल की खबरें | कोविड-19 के कारण प्रायोजक ढूंढने के लिए करना पड़ा था संघर्ष: दीपा मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल हुए तोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 से पहले भारतीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने के लिए समिति को संघर्ष करना पड़ा था।

चेन्नई, 23 अक्टूबर भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल हुए तोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 से पहले भारतीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने के लिए समिति को संघर्ष करना पड़ा था।

भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों में रिकॉर्ड पांच स्वर्ण सहित 19 पदक जीते थे।

अर्जुन पुरस्कार विजेता इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यह पीसीआई की सोच में आयी बदलाव का ही नतीजा है कि दीपा मलिक जैसी खिलाड़ी पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हम जिस चीज का जश्न मना रहे हैं, वह तोक्यो पैरालंपिक 2020 के नायक हैं, उनकी तारीफ की जानी चाहिए, पीसीआई की तारीफ होनी चाहिए। पीसीआई ने खिलाड़ियों के विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम बनाया। अगर उनका ध्यान खिलाड़ियों पर नहीं होता तो दीपा मलिक कभी अध्यक्ष बनने के लिए नामांकित होती।’’

पद्म श्री पुरस्कार से नवाजी गयी दीपा मलिक ने इंडियन बैंक के सम्मान समारोह में कहा कि पीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि खिलाड़ी को किसी भी चीज की कमी ना हो, जाए चाहे प्रायोजन हो या पैसा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के कारण हम (पीसीआई) संघर्ष कर रहे थे, हमें वैसा प्रायोजन नहीं मिल पा रहा था जैसा हम चाहते थे।

उन्होंने इस मौके पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रायोजन के लिए इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद्मजा चंदुरू का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे याद है हमारे खिलाड़ियों द्वारा 19 पदक जीतने से बहुत पहले ही इंडियन बैंक समर्थन के लिए आगे आया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी