देश की खबरें | बाढ़ के चलते उत्तरी दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर से मरीजों को भेजा गया एलएनजेपी अस्पताल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पानी घुसने से प्राधिकारियों ने 40 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित करना आरंभ कर दिया है।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई उत्तरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पानी घुसने से प्राधिकारियों ने 40 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित करना आरंभ कर दिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली में चंदगीराम अखाड़े के सामने स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से स्थानांतरित किए जाने वालों में तीन गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीज भी शामिल हैं।
एक अन्य अधिकारी ने कहा,''ट्रॉमा सेंटर के परिसर में पानी भर जाने से मुख्य द्वार जगमग्न हो गया है।''
चिकित्सकों ने कहा कि करीब 40 मरीजों को मध्य दिल्ली में स्थित सरकारी लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में स्थानांतरित किया जा रहा है।
एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा,''एक आईसीयू में भर्ती मरीज को दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर स्थानांतरित किया गया और अन्य को एंबुलेंस से भेजा जा रहा है।''
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह 208.48 मीटर पर पहुंच गया जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक एवं निजी बुनियादी ढांचें जलमग्न हो गए हैं। नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रॉमा सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर की स्थापना वर्ष 1998 में गहन देखभाल प्रबंधन के लिए एलएनजेपी अस्पताल के एक सहायक के रूप में हुई थी। इस पर समग्र प्राशासनिक और वित्तीय नियंत्रण एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का था।
इसके बाद ट्रॉमा सेंटर को एक स्वतंत्र संस्थान घोषित कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)