विदेश की खबरें | दुबई की लापता शहजादी “जेल विला” के वीडियो में फिर नजर आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीबीसी द्वारा जारी किये गए वीडियो में शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम एक “जेल विला” में नजर आ रही हैं जो संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। यूएई के वंशानुगत शासन में उसके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ हैं।

बीबीसी द्वारा जारी किये गए वीडियो में शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम एक “जेल विला” में नजर आ रही हैं जो संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। यूएई के वंशानुगत शासन में उसके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ हैं।

शेख ने एक वीडियो में कहा, “मैं एक बंधक हूं। इस विला को जेल में बदल दिया गया है।”

उसने कहा, “मैं ताजी हवा के लिये बाहर भी नहीं जा सकती।”

एसोसिएट प्रेस की तरफ से मांगी गई प्रतिक्रिया पर सरकार के दुबई मीडिया कार्यालय की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

संवाद समिति एपी ने बताया था कि 2018 में कैसे एक मित्र और एक पूर्व फ्रांसीसी जासूस की मदद से शेख लतीफा नाव से भागी थीं हालांकि बाद में उसे भारत के तट के पास से फिर पकड़ लिया गया था।

बीबीसी ने कहा कि शेख लतीफा ने विला के एक शौचालय में ये वीडियो फोन पर रिकॉर्ड किये जो उसे पकड़े जाने के करीब एक साल बाद गोपनीय तरीके से प्राप्त हुआ था।

वीडियो में शेख लतीफा कहती दिख रही हैं, “मैं नहीं जानती कि मैं कब रिहा होऊंगी और जब मैं रिहा होऊंगी तो स्थिति क्या होगी। हर दिन मैं अपनी सुरक्षा और अपनी जिंदगी को लेकर चिंतित हूं।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\