खेल की खबरें | दुबई पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री: रामुद्री और धरमबीर ने एशियाई रिकॉर्ड बनाये, भारत को दो स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबी कूद की भारतीय पैरा एथलीट सोमेश्वरा राव रामुद्री और भाला फेंक पैरा एथलीट मोहित ने गुरूवार को यहां 2022 विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री की अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

दुबई, 24 मार्च लंबी कूद की भारतीय पैरा एथलीट सोमेश्वरा राव रामुद्री और भाला फेंक पैरा एथलीट मोहित ने गुरूवार को यहां 2022 विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री की अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

शुक्रवार को समाप्त होने वाली प्रतियोगिता में इस तरह भारतीय दल ने गुरूवार को छह पदक जीते और दो एशियाई रिकॉर्ड बनाये। इसमें रामुद्री का लंबी कूद पुरूष टी64 फाइनल और पैरालंपियन धरमबीर का चक्का व्हीलचेयर पुरूष एफ51 फाइनल का प्रयास शानदार रहा।

दिन की अंतिम स्पर्धाओं में से एक में रामुद्री ने 6.40 मीटर की कूद लगाकर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और टी43/44/63/64 के संयुक्त फाइनल में लंबी कूद पुरूष टी64 में स्वर्ण पदक जीता।

थाईलैंड के कांतिनान खुम्फोंग दूसरे और मलेशिया के एडी बर्नार्ड तीसरे स्थान पर रहे।

पुरूषों के पुरूष फाइनल एफ44/46/63/64 फाइनल में मोहित ने पहले ही थ्रो में 54.71 मीटर की दूरी तय की जो उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिये काफी थी।

कजाखस्तान के रूफात खाबीबुलीन ने रजत और नाइजीरिया के संडे एडेबाओ ने कांस्य पदक जीता।

वहीं पैरालंपियन धरमबीर ने चैम्पियनशिप में दूसरा रजत पदक जीता। इस बार उन्होंने चक्का व्हीलचेयर पुरूष फाइनल एफ51 में 10.93 मीटर की दूरी से दूसरा स्थान हासिल किया।

धरमबीर के साथी अजीतकुमार अम्रुतला पंचाल ने एफ52 वर्ग में 18.57 के थ्रो से कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की ट्रैक स्पर्धा में जयंती बेहड़ा ने 200 मीटर महिला फाइनल टी46/47 में रजत पदक और ईश्वरी निशाद ने 400 मीटर महिला फाइनल टी11 में दूसरा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी