देश की खबरें | डीयू केंद्रीय पुस्तकालय का 110 करोड़ रुपये की लागत से पुन:निर्माण करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपने केंद्रीय पुस्तकालय का 110 करोड़ रुपये की लागत से पुन:निर्माण करेगा। इसके तहत पुस्तकालय में बैठने की क्षमता को 600 से बढ़ाकर चार हज़ार किया जाएगा।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपने केंद्रीय पुस्तकालय का 110 करोड़ रुपये की लागत से पुन:निर्माण करेगा। इसके तहत पुस्तकालय में बैठने की क्षमता को 600 से बढ़ाकर चार हज़ार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय के विस्तार का फैसला पिछले महीने कार्यकारी परिषद ने मंजूर किया था जो डीयू मे निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय इस साल मार्च में परियोजना की आधारशिला रख सकता है और नया पुस्तकालय 2025 तक तैयार हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मौजूदा पुस्तकालय की जगह पर ही इसका निर्माण करेगा।

अधिकारी ने बताया कि पुनर्निर्मित पुस्तकालय चार मंजिला होगा और 16,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा।

अधिकारी ने कहा, "इसमें सात लिफ्ट होंगी और एक बार में 4,000 विद्यार्थी इसमें बैठ सकेंगे। वर्तमान में पुस्तकालय में 600 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है।"

अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन सामग्री प्रदान करने के लिए नए पुस्तकालय को डिजिटाइज़ किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\