देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में डीटीसी बस में लगी आग, सभी 50 यात्री सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में आग लगने के तुरंत बाद सभी यात्रियों को बचा लिया गया, जिससे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि सुबह 9:42 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली और आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण वाहन के ‘एयर कंडीशनिंग सिस्टम’ में ‘शॉर्ट सर्किट’ होने का संदेह है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय डीटीसी की बस सीमापुरी जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र भोला ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने बस के इंजन से धुआं निकलता देखा और बस चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने तुरंत बस रोक दी तथा यात्रियों को उतरने के लिए कहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में 50 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

डीएफएस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण जगतपुरी यातायात बत्ती के पास भारी जाम लग गया, जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई। बाद में यातायात पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\