देश की खबरें | डीएसजीएमसी के चुनाव 22 अगस्त को : दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) का चुनाव 22 अगस्त को होगा और 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) का चुनाव 22 अगस्त को होगा और 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

निदेशालय और इसके अधिकारियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सत्यकाम ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ को बताया कि 25 अगस्त को मतगणना शुरू होने के साथ डीएसजीएमसी चुनाव की समूची प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल (जो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख हैं) चुनाव कराने के लिए पहले ही विशेष अनुमति प्रदान कर चुके हैं और इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

अदालत शिरोमणि अकाली दल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें स्थगित चुनाव प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

शिरोमणि अकाली दल ने अधिवक्ता अविनाश के. मिश्रा के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा कि कोविड-19 के मामलों में कमी आ गई है और चुनाव प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित रखने का कोई मतलब नहीं है।

अधिकारियों के जवाब पर विचार करते हुए अदालत ने कहा कि मामले में आगे किसी आदेश या निर्देश की जरूरत नहीं है।

निदेशालय ने इस साल के शुरू में कहा था कि डीएसजीएमसी का चुनाव 25 अप्रैल को होगा, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से निर्धारित तारीख से दो दिन पहले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड